प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संसद भवन में अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से की मुलाकात

 


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संसद भवन में अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि सांसदों से दोनों राज्‍यों में आई बाढ़ की स्थिति पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने में राज्‍यों की सहायता करना जारी रखेगी। उन्‍होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के कुशलक्षेम की भी कामना की।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि सांसदों से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्‍हें बाढ़ की स्थिति पर समुचित और समयबद्ध कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संसद भवन में अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संसद भवन में अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से की मुलाकात Reviewed by sharma on जुलाई 30, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.