रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नौ महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तीनों सेनाओं की उन नौ महिला अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ नाम के पहले ‘ट्राई-सर्विस ऑल-वूमेन सर्कमनेविगेशन सेलिंग एक्सपेडिशन’ (तीनों सेनाओं की महिलाओं का दुनिया का चक्कर लगाने वाला नौका अभियान) को सफलतापूर्वक पूरा किया। ये अधिकारी भारतीय सेना के सेलिंग वेसल ‘त्रिवेणी’ पर 314 दिन की यात्रा के बाद लौटीं। नई दिल्ली में अधिकारियों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने चार महासागरों में लगभग 25 हजार 500 नॉटिकल मील की दूरी तय करने के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने इस अभियान को ‘नारी शक्ति’ और तीनों सेनाओं के आपसी सहयोग का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हर भारतीय को प्रेरित करेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि टीम की सफलता साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मज़बूत विश्वास और लगन से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

श्री सिंह ने कहा कि टीम की यह उपलब्धि देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सफलता युवा महिलाओं को बड़े सपने देखने, चुनौतियों का सामना करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नौ महिला अधिकारियों को किया सम्मानित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नौ महिला अधिकारियों को किया सम्मानित Reviewed by sharma on जुलाई 30, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.