नाबालिग ने घर से गहने चोरी कर लिया गोल्ड लोन, फोन के लिए दो लोगों की मदद से फाइनांस कंपनी से उठाया पैसा
पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले क्षेत्र से गहने चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने ही घर से सोने के गहने चोरी किए तथा दो लोगों की मदद से फाइनांस कंपनी में जमा करवाकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। यह भी बात सामने आई है कि नाबालिग ने मोबाइल इत्यादि लेने के लिए यह हरकत की है। हालांकि जब मामला पुलिस में दर्ज हुआ तो परतें उधड़ती चली गईं। मामले में नाबालिग लडक़े सहित एक व्यक्ति व महिला भी संलिप्त पाए गए हैं। नादौन थाना में मुकेश कुमार निवासी गांव गगाल डा. भरमोटी नादौन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसकी पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से चोरी हो गए हैं। शिकायत में मांग टीका, दो नथ, दो जोड़ी झुमके तथा दो अंगूठियां चोरी होना बताया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान पाया कि शिकायतकर्ता का बेटा नाबालिग है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सोने के गहने व्यक्ति निवासी गांव कुठार भरमोटी नादौन को दे दिए थे। आगे पूछताछ करने पर सामने आया कि व्यक्ति ने अपनी बहन निवासी टिल्लू, डा. बेला नादौन के साथ मिलकर उक्त गहनों को फाइनांस कंपनी नादौन शाखा में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरवी रखे गए गहनों को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाबालिग ने घर से गहने चोरी कर लिया गोल्ड लोन, फोन के लिए दो लोगों की मदद से फाइनांस कंपनी से उठाया पैसा
Reviewed by SBR
on
April 09, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
April 09, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group