भंगरोटू वृद्ध आश्रम में सेवा कर पेश की मिसाल

 


क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान हिल ऑक मॉडल स्कूल में आयोजित चार दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड शिविर रविवार को हर्षोल्लास और सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में स्कूल प्रिंसिपल हिमा खोसला ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की और शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स व गाइड्स को सम्मानित किया। वहीं शिविर की तीसरी शाम शनिवार को भव्य कैंप फायर का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व चेयरमैन कपिल सिंह सेन ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्काउट्स और गाइड्स के साथ लंबा समय व्यतीत किया और उन्हें जीवन में अनुशासन व सेवा के महत्व पर विशेष मार्गदर्शिकाएं प्रदान कीं। कैंप फायर की पारंपरिक अग्नि के चारों ओर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। पूर्व चेयरमैन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। वहीं शिविर का सबसे सराहनीय पहलू शनिवार को देखने को मिला,जब स्काउट्स और गाइड्स ने भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया। यहां नन्हें स्काउट्स ने न केवल बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके अनुभव सुने,बल्कि आश्रम के कमरों और पूरे परिसर की गहन साफ-सफाई सुनिश्चित कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।


बच्चों के इस सेवा भाव को देखकर आश्रम के बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। वहीं समापन समारोह में मुख्यतिथि हिमा खोसला ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग छात्रों में आत्मनिर्भरता और राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा करती है। उन्होंने शनिवार को वृद्ध आश्रम में बच्चों द्वारा किए गए सेवा कार्य और डायरेक्टर रोशन लाल कपूर द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की विशेष सराहना की। कैंप कमांडर उषा देवी ने बताया कि चार दिवसीय इस कैंप के दौरान स्काउट्स को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया,जिसमेंअनुशासन व नियम, स्काउट प्रॉमिस और लॉ (नियमों) का विधिवत पालन। जीवन कौशल के तहत टेंट लगाना,विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना और बिना बर्तनों के भोजन पकाना तथा प्राथमिक चिकित्सा में आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार ( फस्र्ट एड ) देने का प्रशिक्षण व अन्य जीवन में प्रयुक्त होने वली चीजों की जानकारी प्रदान की गई।

भंगरोटू वृद्ध आश्रम में सेवा कर पेश की मिसाल भंगरोटू वृद्ध आश्रम में सेवा कर पेश की मिसाल Reviewed by SBR on April 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.