स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बैरी आंगनबाड़ी में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल ऑफिसर इनचार्ज डाक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा के निर्देशों पर लोगों के नजदीक जाकर उनकी बीपी, शुगर आदि जांच की गई। इसमें 50 के करीब महिलाओं में बीपी तथा शुगर के स्तर की जांच हुई। डाक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा ने स्वयं वहां जाकर महिलाओं और सभी महिलाओं को इस अभियान में अपना चेकअप किया व करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कुपोषण की लड़ाई है जिसमे बच्चों को जीवित रहने और फलने-फूलने के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व उपलब्ध कराना शामिल है। इस अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीम में रविद्रा देवी सुपरवाइजर, कम्युनिटी हेल्थ आफिसर शिवानी शर्मा, सुषमा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर कविता ने लोगों का सहयोग किया।
गर्भवती महिलाओं, नवजातों व वृद्धों को दें पोषणयुक्त आहार
Reviewed by SBR
on
September 28, 2025
Rating:
Reviewed by SBR
on
September 28, 2025
Rating:


No comments:
Welcome TO SBR Group