भाजपा ने शिमला में बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया। शिमला में रैली ढली से रिज मैदान, अम्बेडकर चौक और चौड़ा मैदान तक निकाली गई। इस रैली में युवाओं के जोश, तिरंगों की लहर और देशभक्ति के नारों से सराबोर रही। एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों की भारी भागीदारी ने रैली को भव्य बना दिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव सरदार पटेल ने अपने साहस, धैर्य और दूरदर्शिता से रखी थी।
उन्होंने कहा कि माय भारत अभियान और यूनिटी मार्च जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर रहे हैं। हिमाचल को उसके प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी को लेकर पूछे सवाल पर कश्यप ने स्पष्ट कहा कि हिमाचल का हक उसे अवश्य मिलना चाहिए। शिमला में निकले इस यूनिटी मार्च ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती को यादगार बना दिया। राष्ट्रभक्ति, उत्साह और संकल्प से भरपूर माहौल में लोगों ने पटेल को नमन करते हुए देश की एकता और मजबूती को बनाए रखने का प्रण लिया। यूनिटी मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों तथा छात्र-छात्राओं की भारी भागीदारी रही। सभी ने सरदार पटेल को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Reviewed by SBR
on
November 20, 2025
Rating:
.jpg)

No comments:
Welcome TO SBR Group