🔴 BREAKING NEWS

    गुजरात, उड़ीसा, केरलम में बाढ़ की स्थिति, गुजरात के छह जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट




    गुजरात में मौसम विभाग ने आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मोरबी, सुरेंद्रनगर, राजकोट और अहमदाबाद सहित अन्य जिले शामिल हैं। राज्य में जारी बारिश का प्रभाव अब सौराष्ट्र क्षेत्र में अधिक देखने को मिल रहा है, जहां कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन महानदी बेसिन में नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में खतरा बना हुआ है। कटक जिले में महानदी का पानी अंशुपा झील में प्रवेश कर गया है, जिससे झील के किनारे बने पार्क में पानी भर गया है और नौका टिकट केंद्र भी जलमग्न हो गया है।

    राज्य सरकार कटक, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और खुर्दा सहित प्रभावित जिलों में स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी के लिए चार मंत्रियों को तैनात किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई परिवार अब भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन ने निचले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    केरलम में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम और समुद्र में तेज लहरों को देखते हुए तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। भारी बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग लापता हैं। बारिश के कारण 17 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 127 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    #24LiveKhabar #SBRGroups #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #SolanNews #BaddiNews #IndiaNews #NewsUpdate
    गुजरात, उड़ीसा, केरलम में बाढ़ की स्थिति, गुजरात के छह जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट गुजरात, उड़ीसा, केरलम में बाढ़ की स्थिति, गुजरात के छह जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट Reviewed by SBR on अगस्त 02, 2026 Rating: 5

    कोई टिप्पणी नहीं:

    Blogger द्वारा संचालित.