🔴 BREAKING NEWS

    आईटीआई सोलन में ‘रैंप-ए-हुनर’ का आयोजन, छात्राओं ने फैशन शो में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

     

    आईटीआई सोलन में ‘रैंप-ए-हुनर’ कार्यक्रम, छात्राओं ने फैशन शो से जीती वाहवाही

    सोलन | 24Live Khabar

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) सोलन में गुरुवार को ‘रैंप-ए-हुनर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एपरल सेक्टर से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किए गए पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का आकर्षक प्रदर्शन करते हुए फैशन शो और रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

    संस्थान की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को वर्षभर के दौरान तैयार किए गए परिधानों को प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना था। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों और सहयोगियों की सराहना की।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के सीएसआर प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर नवनीत ढिमरी ने छात्राओं के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान के साथ सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

    फैशन शो में साड़ी, कफ्तान, भारतीय पारंपरिक परिधान, वेस्टर्न ड्रेस, लहंगा, रेज्ता और लाहौली पारंपरिक वेशभूषा सहित कई श्रेणियों में प्रस्तुतियां दी गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    आईटीआई सोलन में ‘रैंप-ए-हुनर’ का आयोजन, छात्राओं ने फैशन शो में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आईटीआई सोलन में ‘रैंप-ए-हुनर’ का आयोजन, छात्राओं ने फैशन शो में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा Reviewed by SBR on जुलाई 31, 2026 Rating: 5

    कोई टिप्पणी नहीं:

    Blogger द्वारा संचालित.