🔴 BREAKING NEWS

    CWG 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में जीता कांस्य, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने



    27 वर्षीय स्टार एथलीट ने 7,976 अंक हासिल कर भारत को दिलाया एथलेटिक्स में 7वां पदक, कॉमनवेल्थ खेलों में ऐतिहासिक उपलब्धि


    नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 27 वर्षीय स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में 7,976 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।


    दो दिनों तक चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विन ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम इवेंट 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने 4 मिनट 36.19 सेकंड का समय निकालकर 704 अंक हासिल किए और कुल स्कोर 7,976 तक पहुंचाया।
    स्वर्ण पदक ग्रेनाडा के लिंडन विक्टर (8,096 अंक) ने जीता, जबकि कनाडा के डेमियन वॉर्नर (8,036 अंक) को रजत पदक मिला।


    तेजस्विन ने प्रतियोगिता की शुरुआत ही दमदार अंदाज में की। 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और हाई जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 4,339 अंक जुटाए और पदक की मजबूत दावेदारी पेश की। दूसरे दिन 110 मीटर हर्डल्स, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट और जैवलिन थ्रो में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा।



    गौरतलब है कि तेजस्विन शंकर ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हाई जंप में भी कांस्य पदक जीता था। इस बार डेकाथलॉन में पदक जीतकर उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।


    यह उपलब्धि भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स का सातवां पदक भी साबित हुई, जिससे देश का कुल पदक प्रदर्शन और मजबूत हुआ।

    #24LiveKhabar #SBRGroups #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #SolanNews #BaddiNews #IndiaNews #NewsUpdate
    CWG 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में जीता कांस्य, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने CWG 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में जीता कांस्य, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Reviewed by SBR on अगस्त 01, 2026 Rating: 5

    कोई टिप्पणी नहीं:

    Blogger द्वारा संचालित.